Shahjahanpur News: परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

जलालाबाद में प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रतिभागी बच्चे। स्रोत : संस्थान
जलालाबाद। भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की ओर से आयोजित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में नगर के आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अभय सिंह ने तृतीय स्थान पाकर 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
इस विद्यालय के परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अन्य छात्रों ऋषि द्विवेदी, चमन सिंह, आदित्य अग्निहोत्री, दिव्यांशु पाल व अभय सिंह द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मेधावी छात्र घोषित किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र व प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने पुरस्कार व प्रतीक चिह्न प्रदान किए। संवाद