Rampur News: 2024 के चुनाव को लेकर लोकदल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिल नवाज खान ने कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी 2024 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और रणनीति बनाई।
सिविल लाइन स्थित काॅफी कॉर्नर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक दिल नवाज खान ने कहा कि 2024 चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बहुत गंभीर है। इसीलिए 23 दिसंबर से समर्थ सदा अभियान राष्ट्रीय लोक दल चला गांव की ओर 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों का दल है। इसलिए लोकदल को मजबूत करना है और ज्यादा से ज्यादा समाज को राष्ट्रीय लोकदल और जयंत चौधरी की नीतियां बताकर जोड़ने का काम करेगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. उस्मान बबलू ने कहा कि बरेली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मेरठ सहित जिलों से लोग रामपुर आए है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ गांव-गांव जाकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इंडिया गठबंधन को ऐतिहासिक जीत कर सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में संभल जिलाध्यक्ष रफीक खान, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सलीम कुरैशी, बरेली जिलाध्यक्ष आधार, सहारनपुर जिलाध्यक्ष शमीम अहमद खान, रामपुर जिलाध्यक्ष शमी मेहमान, मेरठ जिलाध्यक्ष वकील अहमद, सैफी, फिरोज अली खान, मो. मुनाजिर, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ सुमन सिंह परिहार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।