Pilibhit News: राज्य वॉलीबॉल टीम में जैनुल का चयन

छात्र जैनूल अबदीन । स्रोत – क्रीड़ा सचिव
पीलीभीत। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ बीसलपुर के कक्षा आठ के छात्र जैनुल अबदीन का चयन 14 वर्षीय बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। चयन होने पर छात्र को बधाई मिल रही है। चयनित छात्र ने भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग किया था।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की जैनुल का चयन 27 सितंबर को बुलंदशहर में संपन्न हुई 67वीं प्रादेशिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए हुआ था। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2023 खिलाड़ियों के लिए बहुत ही शुभ रहा है। इस वर्ष जनपद के कई छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है।
जैनुल के प्रशिक्षक तथा अमरा करोड़ के शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला ने बताया की जैनुल शुरू से ही बहुत प्रतिभावान खिलाड़ी है। जैनुल की इस कामयाबी पर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश कुमार, प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौहान, संरक्षक मुन्नालाल सक्सेना, संयुक्त सचिव रेहान राजा सहित कई वॉलीबॉल के खिलाड़ियों ने उसे बधाई दी है।

