पीलीभीत

Pilibhit News: बाल मेले में विद्यार्थियों ने लगाए व्यंजनों के स्टाल

Connect News 24

Students set up food stalls in the children's fair.

ग्राम कुंवरपुर के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बाल मेले में लगे स्टालो को देखते अ​धिकारी । स्रोत 

पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में वार्षिक बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने खुद खानपान की चीजें बनाकर स्टाल पर सजाईं।

मेले का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य और ग्राम प्रधान शुभम मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। बुधवार को वार्षिक मेले के आयोजन की खबर गांव में जैसे ही पहुंची तो ग्रामीण भी अपने को रोक नहीं पाए और मेले में पहुंच गए। बच्चों के बनाए व्यंजनों को देखकर उन्होंने काफी खुशी जताई।

खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने स्कूली बच्चों के स्टाल का निरीक्षण किया। बच्चों ने चाट-पकौड़ी, क्राफ्ट और खेल सामग्री के स्टाल लगाए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मेले को देखकर ऐसा लगता है कि शिक्षकों ने इसमें भरपूर मेहनत की है। अभिभावकों ने अपने ही बच्चों के स्टाल से चाट, पकौड़ी भी खरीदी। इस अवसर पर बालाजी आईटीआई के प्रबंधक हरिओम, प्रधान अध्यापक राकेश वर्मा, विनीता अवस्थी, अनीता शर्मा, निधि सक्सेना, नाजिया परवीन, प्रवीण कुमार सक्सेना आदि ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।

ग्राम कुंवरपुर के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बाल मेले में लगे स्टालो को देखते अधिकारी । स्रोत 

ग्राम कुंवरपुर के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बाल मेले में लगे स्टालो को देखते अधिकारी । स्रोत 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button