पीलीभीत

Pilibhit News: विश्वकर्मा योजना में बगैर गारंटी दिया जा रहा ऋण

Connect News 24

Loan being given without guarantee under Vishwakarma Scheme

जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद जिला प्रभारी गुलशन आनंद व अन्य पदा​धिकारी । स

पीलीभीत। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पीएम विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला हुई। इसमें लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही। विश्वकर्मा योजना मिट्टी के बर्तन बनाने वाले, बाल काटने वाले, नाव बनाने वाले, मछली का जाल बनाने वाले, टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री, मूर्तिकार, लोहार, कुम्हार, सुनार, धोबी, दर्जी, माली आदि के लिए हैं।

अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है। उक्त लोगों को बिना गारंटी के ऋण दिया जा रहा है। जिससे ये अपना काम धंधा आगे बढ़ा सकें। कार्यशाला में दिनेश पटेल, तुलाराम लोधी, गोकुल प्रसाद मौर्य, रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, संजीव मोहन अग्रवाल, आयुष मिश्रा, स्वतंत्र देवल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button