Budaun News: रॉयल चैलेंजर्स ने 14 रनों से दर्ज की जीत

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला जा रहा मैच।स्रोत-स्वयं
बदायूं। एसके कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स और किंग्स इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें रॉयल चैलेंजर्स ने 14 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच कप्तान अभिषेक कश्यप को चुना गया।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से चल रहे हीरो कप टी-20 का आयोजन कराया जा रहा है। शुक्रवार को मौसम खराब होने की वजह से मैच थोड़ा देरी से शुरू हुआ। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अभिषेक कश्यप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरू के छह ओवर में चार बल्लेबाज महज 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाद के बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें सिद्धार्थ अदाना ने 51, प्रिंस ने 17, आस्था गर्ग ने 14, आयुष बडौनी ने 12 बनाए।
वहीं लक्ष्य को पीछा करने के लिए उतरी किंग्स इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 136 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें आदित्य स्वर्णकार ने 33, लकी शर्मा ने 15, दृश्यम शर्मा ने 20, कृष्णा सक्सेना ने 15, बसंत कुमार ने 12 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं तनुज ने चार ओवर में 24 रन देकर दो, लवीव और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर दीपक सक्सेना, रविंद्र मोहन, अमरीश गोयल, विपिन अग्रवाल और सचिव संतोष शर्मा मौजूद रहे।