GST Raid: बरेली में क्रॉकरी शोरूम पर जीएसटी का छापा, टीम ने खंगाले बिल और दस्तावेज

गाला एजेंसी पर जीएसटी का छापा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जीएसटी सर्वे के विरोध में एक ओर व्यापारी संगठन बैठकें हो रही हैं, दूसरी ओर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने छापा कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को टीम प्रेमनगर स्थित गाला एजेंसीज के क्रॉकरी शोरूम पर पहुंची। देर रात तक जांच का दौर जारी रहा। प्रकरण की सूचना पर व्यापारियों में खलबली मची रही।
शाम पांच बजे शोरूम पर पहुंची टीम ने परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकलवाकर गेट बंद कराते हुए परिसर को कब्जे में ले लिया। हंगामा, प्रदर्शन की संभावना के चलते बाहर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। जानकारी के मुताबिक टीम ने खरीद-फरोख्त से जुड़े बिल और दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।
रात आठ बजे छापा की सूचना पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने दिन में सौंपे गए ज्ञापन के तहत अधिकारियों के आश्वासन का जिक्र किया। करीब आधा घंटे तक चली बहस के बावजूद छापा कार्रवाई जारी रही।



