पीलीभीत

Pilibhit News: शासन को भेजी जाएगी बाग के कटान की जांच रिपोर्ट

Connect News 24

Investigation report on deforestation will be sent to the government

बाग में कटे पड़े पेड़ । फाइल फोटो

पीलीभीत। निरंजनकुंज में हरे भरे आम के पेड़ काटने के मामले में संयुक्त जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी गई है। इसमें भी प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का सामने आया है। अब जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

उद्यान अधिकारी की रिपोर्ट और पूर्व डीएफओ की अनुमति पर ठेकेदार ने निरंजनकुंज में हरे भरे आम के बाग का 19 दिसंबर की रात से सफाया करना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन जब मामला प्रशासन के पास पहुंचा तो सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई को मौके पर भेजकर जांच कराते हुए कटान बंद करा दिया था। जांच में मामला संदिग्ध और तथ्यों की पड़ताल किए बिना ही अनुमति देेने का सामने आया था।

इसके बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पीटीआर के डीएफओ नवीन खंडेलवाल और सिटी मजिस्ट्रेट को संयुक्त रूप से जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की थी। इसके बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई है तो वहीं अन्य कई मामले भी खुले हैं। कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। डीएम के स्तर से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। जानकारों का कहना है कि पूर्व डीएफओ और उद्यान अधिकारी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button