बदायूं

Budaun News: कहीं फंस जाएं तो करें 112 पर कॉल, पुलिस करेगी सहायता

Connect News 24

If you get stuck somewhere, 112 is always ready, police will help.

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

बदायूं। पुलिस कैसे काम करती है, जनता की रक्षा में उसका क्या योगदान है और कोई अपराध होने के बाद पुलिस की सहायता कैसे ली जा सकती है, इसे बताने के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह शुक्रवार को श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच थे। उन्होंने बच्चों को न केवल पुलिस महकमे के संरचना की जानकारी दी बल्कि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया।

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत शुक्रवार को श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बच्चों को चौकी इंचार्ज से लेकर एसएसपी तक के ओहदे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस किस चेन में काम करती है।

बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कहीं भी मुसीबत में फंस जाएं तो 112 नंबर डायल करें, पुलिस आपकी मदद को तैयार मिलेगी। आग लगने पर 101 और महिला सहायता के लिए 1090 के बारे में भी बताया। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अच्छे नागरिक बनें और पढ़ लिखकर अपने स्कूल, शहर और देश का नाम रोशन करें।

ठगी हो तो साइबर थाने में करें शिकायत : सीओ

कार्यक्रम में मौजूद सीओ सिटी आलोक कुमार मिश्रा ने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए जरूरी टिप्स दिए। कहा कि ओटीपी तो किसी से भी भूलकर शेयर न करें। आज लगभग हर व्यक्ति बैंक के एप का उपयोग करता है लेकिन इसका उपयोग करने में बेहद सावधानी की आवश्यकता है। सावधानी के बाद भी यदि किसी के साथ साइबर क्राइम हो जाता है तो अब यहां साइबर थाना बन गया है। तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। कुछ उदाहरण देते हुए सीओ ने यह भी समझाया कि कई मामलों में पीड़ित द्वारा तत्काल शिकायत करने के बाद ठगी किया गया पैसा वापस भी आ चुका है।

महिला सीओ ने छात्राओं से किया संवाद

महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि छात्राओं के साथ कोई घटना होती है तो वे तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि आपसे कोई गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी सबसे पहले अपने अभिभावकों को दें। पुलिस को भी अपना मित्र समझें ताकि गलत करने वाले की हिम्मत और न बढ़े।

अतिथियों का किया स्वागत, पटका पहनाया

कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी अतिथियों का तिलक लगाकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। अंत में प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, कंचन राठौर, सुनील मिश्रा, विष्णु शाक्य, सुनील यादव, अशोक कुमार, दिनेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button