पीलीभीत

Pilibhit News: रिश्तेदारी या किराए पर कमरा लेकर परीक्षा दे रहे शारदा पार के विद्यार्थी

Connect News 24

Students from Sharda Par are appearing for examination by taking room from relatives or on rent.

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।

पूरनपुर। शारदा नदी पर पेंटून पुल न बनने के कारण विद्यार्थियों को भी विश्वविद्यालय की परीक्षा देने तहसील मुख्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। शारदा पार से रोजाना आवाजाही संभव न होने के कारण विद्यार्थी अपनी रिश्तेदारियों में रुके हुए हैं। अधिकांश ने किराए पर कमरा ले रखा है।

तहसील क्षेत्र की नेपाल सीमा से सटे कई गांव में प्राइमरी स्कूल तक नहीं हैं। इंटरमीडिएट के बाद बच्चों को शिक्षा के लिए पूरनपुर नगर या फिर जिला लखीमपुर जाना पड़ता है। पेंटून पुल समय से तैयार न होने के कारण बच्चे रोजाना स्कूल नहीं पहुंच पाते। रेगुलर शिक्षण के लिए पूरनपुर में किराए पर कमरा लेकर या फिर रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ती है।

इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी चल रही हैं। नदी पर पेंटून पुल न बन पाने से परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए शारदा पार से समय से नहीं आ सकतेे और परीक्षा समाप्त होने पर समय पर घर भी पहुंचना मुश्किल है। वजह जंगल और नदी के बीहड़ रास्ते से आवागमन में असुविधा होती है।

शारदा नदी पर पेंटून पुल बनने और उस पर से आवागमन शुरू करने की निर्धारित तिथि 15 अक्तूबर है। पुल न बनने से परीक्षा देने के लिए नियमित गांव से आवागमन नहीं हो सकता। मजबूरन नगर में किराए का कमरा लेकर परीक्षा दे रहा हूं। – नीरज कुमार मौर्य, शास्त्रीनगर

पुल पार करने के बाद भी नदी में दो किलोमीटर का रेतीला रास्ता है। रास्ते में जंगल भी पड़ता है। आवागमन के साधन नहीं है। ऐसे में घुंघचाई में बुआ के घर रहकर परीक्षा देनी पड़ रही है। – नंदिनी, राहुलनगर

युवतियों की तो बात छोड़ों, युवकों के लिए भी बाइक, साइकिल से आवागमन जान को खतरे से खाली नहीं है। सूनसान नदी का रास्ता। इसके बाद घना जंगल। नदी पर पक्का पुल न बनने से समस्या बनी हुई है। गांव मटेहना में नानी के घर रहकर परीक्षा दे रही हूं। – निकिता कुमारी, गिरधरपुर

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।

शारदा नदी पर बनाया जा रहा पैंटून पुल ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button