पीलीभीत
Pilibhit News: नर्तकियों ने पूरी रात लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
पूरनपुर। गांव जादौपुर गहलुइया में एक शादी समारोह में पूरी रात नर्तकियों ने ठुमके लगाए। नर्तकियोंं का नृत्य देखने को गांव के अलावा आसपास गांव के लोग पहुंचे। नर्तकियों के नृत्य की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई।
बुधवार को गांव जादौपुर गहलुइया में एक शादी समारोह में मनोरंजन को नर्तकियों को नृत्य करने को बुलाया गया था। पूरी रात नर्तकियों ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। कुछ लोगों ने नर्तकियों पर रुपये भी लुटाए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच कराकर नर्तकियों का नृत्य कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद