शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूस की पूर्णिमा आज, ढाईघाट माघ मेले में बढ़ने लगे कल्पवासी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 25 Jan 2024 03:19 AM IST

Purnima of Pus today, Kalpavasi started increasing in Dhaighat Magh fair

ढाईघाट में कल्पवासी झोपड़ी बनाकर कर रहे एकमाह तक कल्पवास करने की तैयारी। स्रोत:जागरुक पाठक

मिर्जापुर। ढाईघाट माघ मेला में बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा से कल्पवास शुरू हो रहा है। बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु एक महीने के कल्पवास के लिए ढाईघाट गंगातट पर पहुंच रहे हैं। वहीं जिला पंचायत प्रशासन मेले में प्रकाश, पेयजल, सड़क, सफाई आदि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

जिला पंचायत के मेलाबाबू अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, उसी के अनुसार सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल, पूर्णिमा पर सुरक्षित गंगा स्नान के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। पीएसी की फ्लड यूनिट तीन मोटर बोट से गंगा घाटों पर भ्रमण करेगी। जिला पंचायत की ओर से 12 गोताखोर घाटों पर तैनात कर दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button