रामपुर
Rampur News: तीन साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरे पर 12 टांके लगे
थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला चपटा काॅलोनी
निवासी असरार अली मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम को उनका बेटा मुस्तफा घर के
बाहर खेल रहा था। तभी गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर
दिया।