शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गुलड़िया में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाएं

Connect News 24

Increase the circle rate of land in Guldiya

ग्राम पंचायत गुलड़िया ग्रामीण अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद

शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील की ग्राम पंचायत गुलड़िया में गंगा एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक गलियारा का निर्माण हो रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को देकर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की।

किसानों ने बताया कि गुलड़िया का सर्किल रेट 10 से 12 वर्ष से नहीं बढ़ाया गया है। जबकि, जिले की अन्य सभी ग्राम पंचायतों में सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। पास की ग्राम पंचायत गुरुगवां और गुनारा के सर्किल रेट भी बढ़े हैं। ग्राम पंचायत गुलड़िया में गांव कूरा बंडा, दुमाकापुर, उवरिया, विरियातारा आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार एसडीएम से इस मामले में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस दौरान रामनाथ, रामदीन, शिवराम, सरताज, आफताब, धनिराम, रामनरेश, श्रीपाल, जगदीश, सुभाष चंद्र, वीरपाल, मुनेश्वर सिंह, ब्रजेश, राममूर्ति, संतोष, रामलड़ैते आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button