के0सी0एम0टी0 के दीक्षांत समारोह में गूंजा सफलता का संदेश, विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
216 विद्यार्थियों ने प्राप्त की उपाधि, 15 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल; रोजगार और गुणवत्ता शिक्षा में खंडेलवाल कॉलेज अग्रणी


खण्डेलवाल ग्रुप ऑफ इन्टीट्यूशंस में 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो0 (डॉ0) के0पी0 सिंह, कुलपति, एम0जे0पी0 रूहलेखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली कार्यक्रम अध्यक्षता प्रो0 (डॉ0) आर0 के0 खण्डल पूर्व कुलपति, ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, विशिष्ट अतिथि दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई0आई0ए0, श्री राजीव अग्रवाल, एजीएम, एसबीआई, बरेली, चेयरमैन गिरधर गोपाल, प्रबन्ध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार द्वारा एम.बी.ए. एम.सी.ए. एम.एड., एम.एस.सी. एम.कॉम आदि पाठ्यक्रमों के लगभग 216 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई तथा 15 विद्यार्थियों को अपने संकाय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल बांटे गए प्रो0 (डॉ0) के0पी0 सिंह एम0जे0पी0 रूहलेखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली ने कहा कि नई शिक्षा पद्धति सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है जिसे पूरा करने हेतु सरकार पूरी तरह समर्पित है। आने वाला युग प्रौद्योगिक एवं शोध अनुसंधान के नाम होगा, उसके लिए युवाओं को हर बार कुछ नया करने का जज्बा पैदा करना होगा और युवा पीढी में विश्वास बढ़ाना होगा और उन्हे प्रोत्साहित करने हेतु हौसला बढ़ाना होगा। प्रो0 डॉ0 आर0 के0 खण्डल ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आप देश का भविष्य हैं। 21वीं सदी में भारत को पहले स्थान पर लाने की जरूरत है। इसके लिए हमें स्मार्ट वर्क करना होगा। इस अवसर पर संस्थान की ओर से चेयरमेन गिरधर गोपाल, प्रबन्ध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल, श्री देवेन्द्र खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ0 आर0 के0 सिंह सहित समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे।




