SchoolsUncategorizedउत्तरप्रदेश

वरिष्ठ महिला सदस्यों ने मनाया तीजोत्सव

Connect News 24

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसियेशन, ग्रीन पार्क, बरेली की वरिष्ठ महिलाओं ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ तीज मनाई। कार्यक्रम का आरंभगणेश वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। हरे परिधानों में सुसज्जित वरिष्ठ महिलाओं ने कजरी, भजन, गीत-संगीत, नृत्य, गायन और नाटिका की प्रस्तुतियाँ देकर भरपूर आनंद लिया। बलबीर कौर, हंसा शर्मा, नेहा शर्मा, शोभा मिश्रा के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। मनोरंजक खोलों ने सबको अपने बचपन की याद दिला दी। हाउजी के खेल में भी सबने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लकी ड्री और खेल में रेनू अग्रवाल, दीप्ति रोहतगी, अर्पिता गुप्ता, नेहा शर्मा, रेनू वाष्र्णेय, मंगलेश वाष्र्णेय, शोभा मिश्रा ने अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार जीते। कार्यक्रम का कुशल और मनोरंजक संचालन दीप्ति रोहतगी ने किया। उमा तिवारी ने सबको पैन और रूमाल बांटे और हर वर्ष की परंमरा को निभाते हुए मृदुला त्रिवेदी ने सबको पौधे भेंट किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति रोहतगी, नीरा जौहरी, प्रतिमा ढींगरा, मृदुला त्रिवेदी और उषा दीक्षित का विशेष सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button