रामपुर

Rampur News: पूर्व सांसद जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो पुलिस कर्मियों ने दर्ज कराए बयान

Connect News 24

रामपुर। फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ स्वार कोतवाली में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हेड कांस्टेबल दयानंद और हेड मोहर्रिर कर्मचंद ने अपने बयान दर्ज कराए दोनों पुलिस कर्मियों की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। जिरह के लिए कोर्ट ने 5 जून की तारीख तय की है।

लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2019 में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ स्वार कोतवाली में आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की पूर्व सांसद जयाप्रदा जमानत पर चल रही हैं। शनिवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी.एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। सुनवाई के दौरान गवाह हेड कांस्टेबल दयानंद और हेड मोहर्रिर कर्मचंद ने अपने बयान दर्ज कराए। दोनों गवाहों की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। जयाप्रदा के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कोर्ट ने जिरह के लिए 5 जून की तारीख तय की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button