रामपुर

Rampur News: वाहन चेकिंग के दौरान कार ने होमगार्ड का पैर कुचला

Connect News 24

स्वार। खनन वाहनों की जांच एवं धरपकड़ के दौरान कार चालक ने तहसीलदार के हमराही होमगार्ड को चपेट में ले लिया जिसमें होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने चालक और कार में सवार तीन लोगों के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला बाजपुर पर ब्लॉक के सामने खनन एवं ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। उनके साथ होमगार्ड राजा राम और लेखपाल सुशील कुमार थे। इसी दौरान बाजपुर दिशा से आ रही कार चालक को तहसीलदार के हमराही होमगार्ड प्रेम सिंह ने का चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक तेजी से कार भगा ले गया। इस दौरान कार का पहिया होमगार्ड के पैर को कुचल गया। तहसीलदार ने कुछ दूरी पर तैनात पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कार पकड़ ली और उसमें बैठे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान कार की चपेट में आकर होमगार्ड घायल हुआ है। घायल होमगार्ड की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देदी गई जिसके आधार पर पुलिस ने कार चालक जावेद, सलीम व मेहमूद मुल्ला तथा दो अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से दुर्घटना कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button