बरेली

बिथरी इंस्पेक्टर के बिगड़े बोल: सिपाही को कहे अपशब्द, धर्म को लेकर टिप्पणी; कहा- एक रिपोर्ट में जिला बदल दूंगा

Connect News 24

Bithri Inspector abusing constable, comment on religion says will change district in a report

बिथरी चैनपुर थाना
– फोटो : ट्विटर

विस्तार

बरेली में इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अश्वनी कुमार और सिपाही गुलफाम के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें इंस्पेक्टर सिपाही को हड़काते हुए उसे जिला बदलने की धमकी दे रहे हैं। सिपाही से बातचीत में इंस्पेक्टर ने दरोगा को लेकर भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। 

सिपाही पर धर्म आधारित टिप्पणी करते हुए इंस्पेक्टर ने दिमाग ठिकाने लगाने की बात भी कही है। वायरल ऑडियो अप्रैल का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर और सिपाही के बीच पहले से अदावत चल रही है। शनिवार को व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल एक मिनट नौ सेकेंड का ऑडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना रहा। 

विभागीय सूत्रों का कहना है कि सिपाही की ओर से इंस्पेक्टर के इस व्यवहार के संबंध में शिकायत विभागीय अधिकारियों और आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच ऑडियो वायरल हो गया। माना जा रहा है कि सिपाही ने ही ऑडियो वायरल किया है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button