शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पत्नी से कहासुनी पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 21 May 2023 12:23 AM IST

जलालाबाद। क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर में पत्नी से कहासुनी के बाद पेंटर का काम करने वाले मोहित (35) ने फंदा लगाकर जान दे दी।

छोटेलाल के बेटे मोहित की शराब पीने की आदत की वजह से उसकी पत्नी नाराज रहती थी। शुक्रवार शाम मोहित नशे में घर पहुंचा। इस पर पत्नी सपना से झगड़ा हो गया। इसके बाद मोहित कमरे में जाकर लेट गया। पत्नी समेत अन्य घरवाले आंगन में सो गए। सुबह मोहित के कमरे से बाहर न आने पर मां कमला देखने गई तो कुंडे पर रस्सी से लटका शव मिला।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मोहित शराब पीने का आदी था। परिजनों के मना करने से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button