रामपुर

बौद्धिक परीक्षा परिणाम: 380 विद्यालयों का प्रदर्शन कमजोर

Connect News 24

रामपुर। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के 1266 बेसिक विद्यालयों में हुई बौद्धिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षा परिणाम में रामपुर की स्थिति कुछ खास नहीं है। यहां के 380 विद्यालयों का प्रदर्शन कमजोर रहा है।

494 विद्यालयों को ग्रीन श्रेणी मिली है। उन विद्यालयों को ग्रीन श्रेणी दी गई है जिनके 70 प्रतिशत बच्चों ने 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। 50 से 70 प्रतिशत के बीच प्राप्तांक वाले विद्यालयों को पीली श्रेणी में रखा है इसमें जनपद के 392 विद्यालय हैं। लाल श्रेणी में 380 विद्यालय आए हैं। यानी इन विद्यालयों में बच्चों का प्राप्तांक 50 प्रतिशत से भी कम रहा है। परीक्षा परिणाम में नगर क्षेत्र के विद्यालयों का प्रदर्शन भी कमजोर रहा है। यहां पर ग्रीन श्रेणी में सर्वाधिक 51.61 फीसदी विद्यालय आए हैं जबकि लाल श्रेणी में भी नगर क्षेत्र के 44.44 फीसदी विद्यालयों को जगह दी है। इससे साफ है है कि अभी भी काफी कुछ सुधार की आवश्यकता है। इस परीक्षा में बेसिक के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा दो से पांच तक के बच्चे शामिल हुए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button