पीलीभीत

Pilibhit News: दुकान पर काम करने वाली किशोरी से साथियों ने की छेड़खानी

Connect News 24

पीलीभीत। दुकान पर काम कर रही किशोरी के साथ उसके ही साथ काम करने वाले दो युवकों ने छेड़खानी की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री शहर के सेंट्रल मार्केट में एक दुकान पर काम करती है। उसी दुकान पर रोहित और प्रियांशु भी काम करते है। दोनों युवक काफी लंबे से उसकी पुत्री को परेशान करते थे। 18 मई की दोपहर दो बजे दुकान मालिक कहीं गए हुए थे। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें कीं।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर आकर उन्हें मामले की जानकारी दी। पिता ने मामले की शिकायत पहले तो दुकान मालिक से की। इसके बाद भी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। पिता ने थाना सुनगढ़ी में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button