रामपुर

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में दरोगा ने दर्ज कराए बयान

Connect News 24

रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में बुधवार को विवेचक लखपत सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने जिरह की, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी।

वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइन थाने में दो पासपोर्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब्दुल्ला आजम आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं। बुधवार को इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। विवेचक दरोगा लखपत सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button