शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जानलेवा हमले में पूर्व प्रधान और भाजपा नेता सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट

Connect News 24

खुटार। गांव नवाजपुर के प्रधान राजाराम गिरि की ओर से कोर्ट के आदेश पर गांव के पूर्व प्रधान विजय सिंह, उनके भाई भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह भदौरिया सहित आठ लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राजाराम गिरि के मुताबिक 13 जुलाई 2022 को वह पंचायत भवन पर गए थे। वहां पड़ोसी गांव के विजय कुमार सिंह, अंकित सिंह, सुचित सिंह, अनुराग सिंह, कुंवरपाल सिंह, बंडा के कृपाल सिंह, विनय सिंह, गांव मलिका के विवेक सिंह पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उन्हें देखते ही जानलेवा हमला कर दिया। अंकित ने गर्दन दबाकर मारने की कोशिश की।

किसी तरह वह जान बचाकर मौके से भागे। आरोपियों ने उनके घर में लूटपाट करने की भी कोशिश की। इस बीच पुलिस आई और उन्हें ही पकड़कर ले गई। उन्होंने तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दूसरे पक्ष की ओर से उनके अलावा पुत्र अरविंद गिरि, अजय गिरि, भाई भगवानशरण गिरि पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। जमानत मिलने के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली।

सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद भी नहीं की कार्रवाई

प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद के बाद प्रधान पक्ष के लोगों की खुटार सीएचसी पर लाठी, डंडों से जमकर पिटाई की गई थी। पिटाई के तमाम वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्रधान राजाराम गिरि और उनके पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने के कारण वीडियो वायरल होने के बाद भी पिटाई करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button