Rampur News: महिलाओं ने भजन कीर्तन कर निकाली कलशयात्रा
खजुरिया। क्षेत्र के चंदपुरा जदीद गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का श्रद्वालुओं ने जगह जगह पुष्पबर्षा कर स्वागत किया। कलश स्थापना के साथ ही मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरु किया गया।
चंदपुरा जदीद गांव के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चलते रविवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से आईं कथावाचक उपासना शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ 101 महिलाओं को कलशों में जल भरने के लिए शिव मंदिर से कलश उठवाए। महिलाओं द्वारा कलश उठवाकर मंत्रोच्चारण द्वारा शिव मंदिर की परिक्रमा कराई। मनौना गांव के पास भाखड़ा नदी पर जल भरने पहुंची महिलाओं को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से आए पंडित अरविंद कुमार श्रीकांत ने गंगे मां के मंत्रोच्चारण द्वारा महिलाओं के कलशों में जल भरवाया। महिलाओं द्वारा मंदिर से कलशों को उठाकर भाखड़ा नदी पर पहुंचकर जल भरकर पुन: मंदिर पर लाकर स्थापित करने तक पूरा वातावरण राधा कृष्ण के मधुर भजनों से गूंज उठा। कलश स्थापित होने के बाद उपासना शास्त्री ने सभी श्रद्धालु महिला और पुरुषों को कथा के पहले दिन गुरु, ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के बारे में कथा का श्रवण कराई। व्यवस्था में सरस्वती देवी, राजो देवी, प्रियंका, ममता, अंजु देवी, अंशु देवी, ओमवती देवी, मंदिर पुजारी गोपाल गिरी, रिंकू गंगवार, अतर सिंह गंगवार, रामकिशोर मौर्या, जमुना प्रसाद , वीरपाल गंगवार, वेदप्रकाश , सर्वेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

