रामपुर

Rampur News: ग्राइंडर में करंट उतरने से टाइल्स मिस्त्री की मौत

Connect News 24

मसवासी। क्षेत्र के बब्बरपुरी गांव निवासी युवा टाइल्स मिस्त्री नैनीताल के कालाढूंगी में ग्राइंडर के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय चिकित्सक के पास भी ले जाया गया, लेकिन उसको मृत घोषित कर दिया।

गांव बब्बरपुरी निवासी रियाज अहमद (18) पुत्र अशरफ अली टाइल्स पत्थर लगाने का मिस्त्री है। वह नैनीताल के कालाढूंगी कस्बा स्थित एक भवन में टाइल्स लगाने के लिए गया हुआ था। बताते हैं कि शनिवार को दोपहर बाद वह अपने सहयोगी मिस्त्रियों के साथ टाइल्स पत्थर लगा रहा था। बिजली भागने पर वह भोजन करने बैठ रहा था कि इसी दौरान बिजली आ गई और टाइल्स काटने के ग्राइंडर की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह झुलस गया। उसे तत्काल ही स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने नब्ज देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन कालाढूंगी पहुंच गए और शव घर ले आए। शनिवार की देर रात जैसे ही शव गांव पहुंचा तो परिजनों का राते-रोते बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल के बीच शव सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button