पीलीभीत

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया

Connect News 24

पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता समेत सात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर झोलाछाप से उसका गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से इन्कार कर धमकाया गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी, उसके माता-पिता समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी आरोपी के चचेरे भाई से हुई है। इससे उसका युवक के घर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। बाद में गर्भवती होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। बाद में झोलाछाप से उसका गर्भपात करा दिया। उसके गर्भवती होने की जानकारी माता-पिता और अन्य परिजन को भी है। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button