शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तिलहर-निगोही के बीच क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात

Connect News 24

ॉशाहजहांपुर। निगोही-तिलहर के बीच रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से इस मार्ग पर जाम से निजात मिलेगी। अभी तिलहर से निगोही आने-जाने वालों को अक्सर क्रॉसिंग बंद होने के कारण जाम से जूझना पड़ता है। अब यह समस्या अब जल्द खत्म हो जाएगी।

निगोही और तिलहर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। पुवायां से तिलहर, जैतीपुर और नवादा मोड़ होते हुए बदायूं के दातागंज तक जाने वाले इस मार्ग को प्रदेश सरकार ने स्टेट हाईवे-126 का दर्जा दिया है। इस मार्ग की दूरी करीब 70 किमी है।

पिछले साल पुवायां से निगोही तक करीब 20 किमी हिस्से को सात मीटर चौड़ा बनाया गया था। बाद में मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा दिया गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों को उत्तर रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर निगोही-तिलहर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे।

ओवरब्रिज बन जाने से निगोही से तिलहर के बीच 19 किमी सफर में कोई बाधा नहीं रहेगी। क्रॉसिंग पर रोजाना घंटों लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। निगोही और तिलहर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस बारे में शासनादेश जारी होते ही राज्य सेतु निर्माण निगम से आरओबी बनाने का काम शुरू हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button