बदायूं

Budaun News: पुलिस चौकी में युवक को नंगा कर पटे मारने का वीडियो वायरल

Connect News 24

बदायूं। पुलिस चौकी के अंदर युवक को नंगा कर पटे मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। वीडियो वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी का बताया जा रहा है।

पुलिस चौकी के अंदर सादा वर्दी में पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसको पुलिस चौकी परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। युवक अपने आप को बचाने के लिए हाथ जोड़ता रहा, लेकिन दबंगई की हदें पार करते हुए पटा हाथ में लिए पुलिसकर्मी उसको पीटता रहा। इसके बाद उसकी पैंट उतरवाई गई और उसको कई पटे मारे गए। युवक दर्द से कराहते हुए चीखता रहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

एक सामाजिक संगठन ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो कुछ ही देर में ट्यूटर पर अपलोड की गई वीडियो को हटवा दिया गया। एसएचओ वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है, ट्विटर पर वीडियो अपलोड थी, लेकिन बाद में किसी ने हटा दी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button