Rampur News: टांडा में अचानक गिरी कच्चे मकान की छत, चार घायल
टांडा। क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुर में देर रात अचानक एक कच्चे मकान की छत गिर गई। छत गिरने से घर में सो रहे माता और चार बच्चे उसके नीचे दब कर घायल हो गए। छत गिरने की आवाज होने पर बरामदे में सो रहे गृह स्वामी ने छत गिरने पर चीख पुकार मचाई तो ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तो घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
रविवार रात ग्राम मुकुटपुर निवासी दीपक अकेले अपने घर के आंगन में सो रहे थे। वही उनकी पत्नी प्रवेश, बेटा शिवम (22), बेटी मुस्कान (19), दूसरी बेटी पल्लवी (17) तथा दूसरा कृपाल (12) कमरे में सो रहे थे। तभी रात करीब एक बजे घर की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। मकान की छत गिरने से हुए धमाके से मकान स्वामी दीपक अचानक से उठकर देखा तो उसके ही मकान की छत गिर गई थी और बच्चे चीख पुकार मचा रहे है। जिसे देखते ही उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसने तुरंत चीख पुकार मचा ग्रामीणों को मौके पर एकत्र कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मकान के नीचे दबे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वही पीड़ित दीपक ने कहा की उसने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने के लाई आवेदन किया था। लेकिन उसका मकान नही बन पाया। अगर उसका मकान बन जाता तो ये हादसा नही होता। उसने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने तथा उसका मकान पीएम आवास योजना से बनवाने की मांग की है। वही एसडीएम डॉ अभिनीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण का मकान देवीय आपदा के चलते नही गिरा है लेकिन उसके बाद भी लेखापाल द्वारा रिपोर्ट बना कर बीडीओ को भेजी जा रही है। जिससे ग्रामीण की नियमानुसार सहयता की जा सके।


