बरेली

Bareilly News: रेलवे ठेकेदार से पचास लाख की रंगदारी मांगी

Connect News 24

बरेली। रेलवे के ठेकेदार से कुछ लोगों ने शिकायत करने की धमकी देकर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ठेकेदार ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।

राजेंद्र नगर निवासी अजय अग्रवाल रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। उनकी फर्म मैसर्स नरेंद्र देव रेलवेज है। अजय अग्रवाल के मुताबिक उनके साथ ग्लैक्सी टावर के पास रहने वाले अजय कुमार उर्फ अज्जू ने धोखाधड़ी की थी। अजय अग्रवाल ने अज्जू के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे की विवेचना चल रही है। आरोप है कि अज्जू ने रामपुर गार्डन निवासी भरत अग्रवाल को भेजकर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला। आरोप है कि भरत अग्रवाल ने अजय कुमार को रेलवे विजिलेंस और एजेंसियों से गोपनीय शिकायतें कराने की धमकी दी। शिकायती पत्र दिखाते हुए पचास गज का प्लॉट या पचास लाख रुपये देने का दबाव बनाया। परेशान होकर अजय अग्रवाल ने भरत को पांच लाख रुपये दे दिए।

आरोप है कि रुपये लेने के बाद भरत अग्रवाल ने कहा कि 45 लाख का इंतजाम करो तो सब निपटा दूंगा। अजय अग्रवाल जब भरत के घर गए तो वह घर नहीं मिला। बाद में भरत ने अजय अग्रवाल से अज्जू का समझौता कराने से भी इन्कार कर दिया। अजय ने भरत से अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे तो भरत की पत्नी स्मृति ने बताया रुपये बैंक में जमा कर दिए हैं। अजय अग्रवाल ने एसएसपी से शिकायत की तो इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

000

भरत ने रेलवे अफसरों से सांठगांठ का आरोप लगाया

– आरोपी बनाए गए भरत कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ की खातिर पंजीकृत ठेकेदार अजय अग्रवाल और साझेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी राजस्व को 680 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाई है। उन्होंने इसकी शिकायत की जिसकी जांच कछुआ गति से चल रही है। इसी शिकायत का मामला दबाने को उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट कराई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button