बरेली

Bareilly News: पहले वीडियो कॉल पर अश्लील बातें, फिर सीबीआई अफसर बनकर धमकाया

Connect News 24

बरेली। शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन निवासी बुजुर्ग को पहले हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। फिर सीबीआई अफसर बनकर उनको धमकाकर वसूली करने की साजिश रची गई। पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत कर सुरक्षा मांगी है।

रामपुर गार्डन निवासी 66 वर्षीय वृद्ध के मोबाइल पर कुछ दिन पहले अनजान नंबरों से मेसेज आए। इसके बाद उन्हीं नंबरों से वीडियो कॉल की गई। वृद्ध ने थोड़ी देर बात की। वीडियो कॉल पर अश्लील बातें शुरू हो गईं तो वृद्ध ने कॉल काट दी। इसके बाद उन नंबरों से मेसेज आते रहे, लेकिन वृद्ध ने ध्यान नहीं दिया।

एक सप्ताह पहले वृद्ध के पास दूसरे नंबर से कॉल आई। उधर से बताया गया कि वह रोहिणी दिल्ली से सीबीआई अधिकारी बोल रहा है। वृद्ध को धमकाया और कहा कि आपके खिलाफ एक लड़की ने शिकायत की है। एक नंबर देते हुए कहा कि राहुल शर्मा से बात कर मामला निपटा लो वरना पुलिस घर जाकर आपको उठा लाएगी। वृद्ध इतनी बात सुनकर घबरा गए और उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने एसपी क्राइम से शिकायत कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और सुरक्षा की गुहार लगाई। वृद्ध की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये बरतें सावधानी

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button