बरेली

मोहन भागवत के बयान का समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- भारत में मुसलमान सुरक्षित, किसी से डरने की जरूरत नहीं

Connect News 24

Maulana Shahabuddin razvi says Muslims are safe in India

मोहन भागवत के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी धर्मों और पंथों को मानने वाले रहते हैं। कुछ देशों के मुकाबले में यहां मुसलमान सुरक्षित हैं। यहाँ स्वतंत्र तरीके से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसमें कहीं भी कोई रुकावट नहीं होती है। मौलाना ने यह प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर दी है, जिसमें कहा गया है कि भारत में मुसलमान सुरक्षित है।

मौलाना ने संघ प्रमुख के बयान को उचित और दुरुस्त बताते हुए कहा कि इस तरह के बयानों से उन लोगों के हौसले पस्त होंगे, जो लोग देश में कट्टरता और नफरत फैला रहे हैं। देश की आजादी में हिंदू और मुसलमान दोनों ने कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए किसी भी सांप्रदाय के योगदान और भूमिका को कमतर नहीं आंका जा सकता। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button