Rampur News: प्रकाश पर्व के पहले दिन हुआ अखंड पाठ, स्त्री कीर्तन ने किया संगत को निहाल
रामपुर। श्री गुरु हरगोविंद साहिब के प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पहले दिन सुबह करीब नौ बजे से श्री अखंड पाठ शुरू किया गया। इसके बाद स्त्री सत्संग में सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। एक के बाद एक लोगों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका।कार्यक्रम मेंप्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरचरण सिंह आहूजा, सीनियर मीत प्रधान, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, हरीश अरोड़ा, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह माटा, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह अहूजा, पपिॅदर सिंह, गुरदेव सिंह एवं सभी स्त्री सत्संग सभाओं की जत्थेदारनियां शामिल रहे। इस दौरान बताया गया कि स्त्री सत्संग तीन से पांच जून तक मनाया जा रहा है। बताया गया कि पांच जून को सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे से अरदास एवं प्रसाद वितरण होगा जबकि रात्रि करीब आठ बजे दीवान सजाया जाएगा। इसमें बाहर से आए रागी जत्था भाई मनमीत सिंह दिल्ली वालों ने शबद-कीर्तन किए जाएंगे। जबकि रात साढ़े 10 बजे अरदास के बाद लस्सी मिसी के लंगर बरताए जाएंगे।

