पीलीभीत

Pilibhit News: अंगूर खाने से परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ी

Connect News 24

– मूसाकोनी गांव में लगे पेड़ से तोड़े गए थे अंगूर

– पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल में कराया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के सद्दरपुर गांव में अंगूर खाने से एक परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। सुबह पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने सभी को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। कुछ देर उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

सद्दरपुर गांव निवासी नरेश कुमार मजदूरी करता है। रविवार को पड़ोस के गांव मूसाकोनी में रहने वाले वीरा सिंह के घर पर मजदूरी करने गया था। वीरा सिंह के घर में अंगूर की बेल लगी हुई है। जिसमें फल भी आए हैं। नरेश ने वीरा सिंह से कहा कि वह अंगूर अपने घर ले जाना चाहता है। वीरा सिंह ने नरेश को बताया कि अंगूर अभी पके नहीं हैं, ऐसे में इनको खाना नुकसानदायक हो सकता है लेकिन नरेश नहीं माना और सात-आठ गुच्छे तोड़कर घर ले आया।

घर में मौजूद उसकी पत्नी रेखा (45), पुत्री काजल (18), ज्योति (16), पुत्र दीपक (15), अंकित (13), भतीजी शीतल (20), भतीजे चंदन की पत्नी अनामिका (20) ने अंगूर खाए और सो गए। सुबह सभी की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी पाकर पड़ोसी वहां पहुंचे। निजी साधनों से सभी को अमरिया सीएचसी ले गए। चिकित्साधिकारी डॉ. आलम ने बताया कि कुछ देर उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है, उन्होंने कहा कि फूड प्वाइजनिंग हुई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button