पीलीभीत

Pilibhit News: संचालक मंडल के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

Connect News 24

21 जून से शुरू होगी प्रक्रिया, मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। चीनी मिल प्रशासन ने तीन जुलाई को होने वाले संचालक मंडल के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश ने बताया कि मिल में तीन जुलाई को संचालकों का चुनाव होना है। इसके लिए 21 जून को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 22 जून को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया जाएगा।

23 को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 26 को जमा हुए नामांकन पत्रोंं का निरीक्षण किया जाएगा। उसी दिन वैध पाए गए नामांकन पत्रों का प्रदर्शन कर दिया जाएगा। 27 जून को इच्छुक लोगोंं को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।

तीन जुलाई को आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए सात जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 10 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 11 जुलाई को आपत्तियोंं का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया जाएगा।

12 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 13 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन वैध पाए गए नामांकन पत्रों का प्रदर्शन कर दिया जाएगा। 14 जुलाई को इच्छुक लोगों को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। 17 जुलाई को आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button