Shahjahanpur News: खेत से लोट रहे किसान की डीसीएम की चपेट में आकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:41 AM IST
जलालाबाद। खेत से पैदल घर लौट रहे क्षेत्र के गांव रौली-बौरी निवासी 58 वर्षीय मेघनाद को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मेघनाथ को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मेघनाद मंगलवार तड़के खेत पर गए थे। सुबह करीब छह बजे वह खेत से घर लौट रहे थे।, तभी फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर कोला मोड़ के पास डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी ले गए। जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मेघनाद की पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे हैं।

