Shahjahanpur News: प्रेमिका से मिलने घर में घुसा युवक, पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
खुटार। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई विदेश में नौकरी कर रहा है। उसकी पत्नी गांव में रहती है। एक युवक ने उससे संबंध बना लिए हैं। कई बार समझाने के बाद भी युवक मानने को तैयार नहीं है।
सोमवार रात युवक उनके भाई के घर घुस गया। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़ लाई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों के आरोप पर एक युवक को पकड़ा है। जिस महिला से संबंधों का आरोप है, वह परिवार के आरोपों को गलत बता रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद

