पीलीभीत

Pilibhit News: शराब की दुकान पर लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Connect News 24

ठेकेदार पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर लेनदेन को लेकर सेल्समैन और शराब के शौकीनों में मारपीट हुई। दुकान के ठेकेदार को घेरकर ग्रामीणों ने पीट दिया। उसकी कार पर पथराव किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने ठेकेदार पर मारपीट करने और लाइसेंस बंदूक से फायर करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

घटना सोमवार शाम को गांव सिमरिया की है। शराब की दुकान पर पहुंचे गांव पुन्नापुर के कुछ लोगों का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर लौट आई। बाद में फिर विवाद हो गया। सेल्समैन ने ठेकेदार को विवाद की जानकारी देकर बुला लिया। एकत्र हुए गांव के लोगों ने सेल्समैन और ठेकेदार की पिटाई कर दी। एक पक्ष के लोगों ने ठेकेदार पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button