बरेली

Bareilly News: विश्वविद्यालय समेत तीन कॉलेजों के दस विभाग बना दिए परीक्षा केंद्र

Connect News 24

बरेली। बीएड कोर्स के शैक्षिक सत्र 2023-25 में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी। परीक्षा के लिए बरेली में तय 19 केंद्रों की जारी सूची में कॉलेजों को सेंटर बनाने के बजाय विभाग, ब्लॉक शामिल करने पर छात्र संगठन ने आपत्ति जताई है।

सूची के अनुसार रुहेलखंड विश्वविद्यालय की फैकल्टी मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी विभाग, ईआई, विधि, मैनेजमेंट, बरेली कॉलेज परिसर समेत ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश महामंत्री फैज मोहम्मद का कहना है कि तीन कॉलेजों के विभागों को केंद्र बनाने के बजाय अगर ब्लॉकवार कॉलेज बनाए गए होते तो परीक्षार्थियों को आसानी होती। सूची में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र के तौर पर शामिल किया गया।

हालांकि, अब इस सूची में किसी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम है। मामले पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय कुलसचिव का कहना है कि केंद्रों की सूची बुंदेलखंड विश्वविद्यालय्र, झांसी से जारी हुई है। इसमें वहीं से अगर कोई संशोधन होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button