बरेली

Bareilly News: मृत बच्चे को जन्म देकर अस्पताल से लापता हुई दुष्कर्म पीड़िता

Connect News 24

बरेली। अविकसित मृत बच्चे को जन्म देने के तीन दिन बाद सोमवार को नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता जिला महिला अस्पताल से लापता हो गई। 24 मई को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नारी निकेतन की सहायक अधीक्षक छाया भादवा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव डूंगरपुर निवासी दिलशाद बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी की मां ने दिलशाद, उसके पिता अखलाक और मां आसमा बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी को खोजने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया तो वह सात माह की गर्भवती निकली थी। कोर्ट के आदेश पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था।

किशोरी के परिजनों ने दिलशाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 24 मई की रात प्रसव पीड़ा होने पर नारी निकेतन प्रबंधन ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां एक जून की रात 11 बजे उसने अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल में किशोरी की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में दो-दो महिला होमगार्ड की ड्यूटी थी। पांच मई को सुबह होमगार्ड मंजू कुमारी और नीलम की तैनाती थी। इस दौरान किशोरी वहां से लापता हो गई।

किशोरी से मिलने आते थे अनजान लोग

किशोरी को ले जाने समेत घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दिलशाद, उसका पिता अखलाक और मां आसमा बी कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर बाहर घूम रहे हैं। बताते हैं कि प्रसव के दो दिन बाद ही अनजान लोग किशोरी से मिलने आ रहे थे। किशोरी के दोबारा लापता होने में भी आरोपी पक्ष के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला होमगार्ड मंजू कुमारी और नीलम ने अपनी मौजूदगी के दौरान किशोरी के किसी से मिलने की बात से इन्कार किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button