पीलीभीत

Pilibhit News: बिजली चोरी रोकने पर जलाने के मामले में तीन पर रिपोर्ट

Connect News 24

– सड़क पर डीजल डालकर जलाने का किया था प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी एजाज नबी को पत्नी, बेटे और बहू ने सरेराह जलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने छोटे लड़के की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी फरियाद पुत्र एजाज नबी ने बताया कि उसके बड़े भाई आजाद, उसकी पत्नी नजरीन व माता कैसर जहां ने उसके पिता के साथ रविवार को दोपहर चोरी की बिजली जलाने से मना करने पर मारपीट की थी। इसके बाद वह जब दोपहर डेढ़ बजे यशवंतरी देवी मार्ग पर जा रहे थे। तभी तीनों लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर डीजल डालकर जलाने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर तीन लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button