शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डॉ. संदीप को मिलेगा हड्डी रोग विभाग का प्रभार… प्राचार्य के लौटने का इंतजार

Connect News 24

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक शुक्ला की सेवाएं समाप्त होने के बाद नए विभागाध्यक्ष की ताजपोशी की तैयारी तेज हो गई है। हड्डी रोग विभाग का प्रभार डॉ. संदीप को सौंपे जाने की संभावना है। प्राचार्य के छुट्टी से लौटने का इंतजार है। इसके बाद प्रभार सौंपे जाने की उम्मीद है।

कांट के महमंदपुर आजमाबाद निवासी रामबहोरे शुक्ला की मां सत्यवती के हादसे में घायल होने के बाद उपचार के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप डॉ. मयंक शुक्ला पर लगा था। आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी रॉड और प्लेट के नाम पर उनसे रुपये वसूले गए। कई महीने चक्कर लगाने के बाद भी फायदा न होने पर रामबहोरे ने बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में दोबारा सत्यवती का ऑपरेशन कराया। इसके बाद डॉ. मयंक शुक्ला की डीएम से लेकर सीएम तक से शिकायत की।

जांच शुरू होने के बाद रामबहोरे के बयान दर्ज किए गए। आरोप सिद्ध होने पर डॉ. मयंक शुक्ला की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। उनकी बर्खास्तगी से विभागाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई। सीनियर होने के लिहाज से डॉ. संदीप को चार्ज मिलने की संभावना है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के अवकाश पर होने के चलते अभी चार्ज नहीं दिया गया है। प्राचार्य के आने के बाद नए विभागाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

-डॉ. मयंक शुक्ला संविदा पर कार्यरत थे। उनके चार्ज छोड़ने जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होगी। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष की कुर्सी पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button