रामपुर

Rampur News: शादी के बाद घर जा रहे दो मेहमानों को पीटा, बाइक में तोड़फोड़

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरातियों के साथ आईं महिलाओं के फोटो खींचने की घटना का निपटारा होने के बाद दूसरे दिन अपने घर जा रहे बाइक सवार दो मेहमानों को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमालवरों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी। इतना ही नहीं जब पीड़ित तहरीर देने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई करते हुए एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकटुआ की है। ग्राम निवासी राकेश कुमार की पुत्री की बरात बृहस्पतिवार को बरेली जिले के थाना शाही के कस्बा दुनका से आई थी। वधू पक्ष के अनुसार बराती शाम करीब 4:00 बजे खाना खा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी पांच युवक बिना बुलाए ही उनके खाने के पंडाल में पहुंच गए थे और उन्होंने बरात में आई महिलाओं के फोटो खींचने शुरू कर दिए। जिसका बरातियों और वधू पक्ष के लोगों ने विरोध किया था।

आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी थी। वधू पक्ष के मेहमान खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी सुरजीत कुमार व तेजपाल घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया। उधर, सुरजीत और तेजपाल शुक्रवार की सुबह बरात निपटाकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान गांव के समीप ही गांव निवासी दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला करके उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और दोनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच सूचना पाकर वधू पक्ष के लोग भी बीच बचाव करने के लिए मौके पर पहुंच गए।

वधू पक्ष के लोगों को आता देख आरोपी हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ितों का कहना है कि वह पुलिस को तहरीर देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनके पक्ष के एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में एसएसआई राजीव कुमार का कहना है कि दूसरे पक्ष की तहरीर मिली थी जिसके आधार पर एनसीआर दर्ज कर एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button