रामपुर

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल

Connect News 24

  1. [ad_1]

बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में दूल्हा-दुल्हन की कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया कला की है। मंसूरपुर निवासी बाबू खान पुत्र शहादत खान की बारात खजुरिया कला निवासी कुननू खान के घर गई थी। शाम करीब 6:30 बजे दूल्हा बाबू खां अपनी दुल्हन आशिया की विदाई कराकर कार से अपने घर जा रहे थे। कार में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग सवार थे। गांव से निकलते ही अहरो खजुरिया कला रोड पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। इसके बाद मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए और लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल लिया। एक निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी पुष्कर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में कर लिया । थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों की हालत में सुधार है । ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में कर ली गई है,लेकिन अभी घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया था।

 

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button