बरेली
Bareilly News: कपूरथला से महेवागंज रूट पर वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
लखीमपुर खीरी। कपूरथला से महेवागंज जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना हैं। रविवार को इस रूट पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
कपूरथला से महेवागंज जाने वाले सभी वाहन इमली तिराहा या हिदायतनगर से बनबीरपुर होकर महेवागंज जाएंगे। रूट डायवर्जन बीजेपी के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के वाहनों के लिए पुराना एसपी बंगला और पुलिस लाइन के पास पार्किंग का इंतजाम किया गया है। संवाद


