बरेली

नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा

Connect News 24

55 year old man physically abused the minor girl after kidnapped

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के मीरगंज से दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा अगवा की गई किशोरी उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस के मुताबिक उसके साथ काशीपुर और नोएडा में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव का 55 वर्षीय शाह आलम उससे बात करता था। उसकी पुत्रवधु गांव की प्रधान है। छह जून को वह गांव में दर्जी की दुकान पर कपड़े लेने गई तो शाह आलम उसे अगवा करके काशीपुर ले गया। वहां किराये का कमरा लेकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के भाई ने शाह आलम के खिलाफ मीरगंज थाने में अगवा करने की रिपोर्ट लिखा दी थी।

गांव आकर बोला- उससे शादी कर लेगा 

खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए शाह आलम यह कहकर गांव आ गया कि वह लौटकर उससे शादी कर लेगा। शाह आलम ने गांव आकर इरफान उर्फ बाबू को काशीपुर उसके पास भेज दिया। इरफान ने भी उसके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इरफान ने उसे अपने जानने वाले नदीम कुरैशी के पास नोएडा भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: रामगंगा किनारे पहले की शराब पार्टी, फिर दोस्त को नदी में फेंका; एक आरोपी हिरासत में

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button