रामपुर

Rampur News: भाजपा नेता की शिकायत पर जांच को पहुंचे बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर

Connect News 24

रामपुर। शुक्रवार को किला क्षेत्र में बिजली चेकिंग करने आई टीम के साथ भाजपा नेता फसाहत अली खां की नोकझोंक हो गई। जिसके बाद टीम वहां से वापस हो गई थी। मामले के बाद भाजपा नेता ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी। शनिवार को मंडलायुक्त ने विभाग के चीफ इंजीनियर नंद किशोर मिश्रा को रामपुर भेजा। जिसके बाद भाजपा नेता ने उनसे मुलाकात कर पूरी जानकारी दी।

शुक्रवार को किला क्षेत्र में सुबह बिजली कर्मियों का अभियान चल रहा था। इस दौरान टीम घरों में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान किसी ने भाजपा नेता फसाहत अली खान को बताया कि टीम मोहल्ले में चेकिंग के लिए आ गई। कुछ देर बाद टीम उनके घर पर चेकिंग के लिए पहुंची। जिस पर मोहल्ले में भाजपा नेता फसाहत और टीम के बीच कहासुनी हो गयी। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद टीम मोहल्ले से वापस लौट गयी।

टीम के जाने के बाद भाजपा नेता ने शुक्रवार को ही देर शाम विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात की और फिर मुरादाबाद पहुंचकर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार बिजली व्यवस्था खराब होने के चलते वह बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड से मुलाकात करने पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने बिजली व्यवस्था पर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद ही अगले दिन टीम उसी मोहल्ले में और उनके घर तक आ गयी और चेकिंग के लिए कोशिशें की। शिकायत पर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार ने मुरादाबाद के चीफ इंजीनियर को रामपुर भेजा और मामले की जांच करने के लिए कहा। जिस पर शनिवार को दोपहर बाद चीफ इंजीनियर विद्युत वितरण खंड पनवड़िया पहुंचे और यहां पर भाजपा नेता फसाहत अली खां से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने अपनी समस्या रखी। चीफ इंजीनियर ने मामले पर गौर करते हुए जल्द समाधान निकालने के लिए कहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button