शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज में फिर पकड़ा गया एक नकलची, संख्या 15 हुई

Connect News 24

शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की संस्थागत व व्यक्तिगत वार्षिक परीक्षाएं शनिवार को भी जारी रहीं। एसएस कॉलेज में दूसरी पाली के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। वह अपने प्रवेशपत्र पर ही नकल लिखकर लाया था। यहां अब तक 15 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं।

शुक्रवार को एसएस कॉलेज में प्रथम पाली के दौरान बीएससी तथा बीए तृतीय वर्ष के गणित और बीएससी तृतीय वर्ष के ही बॉटनी विषय का पेपर हुआ। दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष के बॉटनी, बीए द्वितीय वर्ष के पॉलिटिकल साइंस, बीए प्रथम वर्ष के गणित तथा एमए प्रीवियस समाजशास्त्र विषयों के पेपर हुए। तीसरी पाली में एमए प्रथम सेमेस्टर के इंग्लिश लिटरेचर, इकोनॉमी, बायोलॉजी, हिस्ट्री पॉलिटिकल साइंस, होम साइंस, हिंदी लिटरेचर, एजुकेशनल विषय का पेपर हुआ।

एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के अलावा एमएससी प्रथम सेमेस्टर के केमिस्ट्री, फिजिक्स, जुलॉजी, बॉटनी, गणित विषयों के भी पेपर हुए। तीनों पालियों की परीक्षाओं में पंजीकृत 1152 परीक्षार्थियों में से 23 अनुपस्थित रहे। जीएफ कॉलेज तथा आर्य महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के अलग-अलग विषयों के पेपर हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button