शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रक्तदान शिविर 14 को… आपका रक्त बचाएगा दूसरों की जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 11 Jun 2023 12:24 AM IST

शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सामाजिक संगठन, व्यापारी, विभिन्न संगठन व गणमान्य लोग रक्तदान करेंगे। डॉक्टरों के अनुसार, रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है।

विश्व रक्तदाता दिवस पर सुबह दस बजे विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ होगा। उसके बाद पंजीकरण कराकर रक्तदान कर सकते हैं। आयोजन में 18 से 65 वर्ष आयु के लोग रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना आवश्यक है। स्वस्थ महसूस करने वाला व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।

ब्लड बैंक के प्रभारी अधिकारी डॉ. जीतू राज ने बताया कि ब्लैड बैंक के पास दो तरह की थैली है, जो 350 मिली व 450 मिली खून के लिए बनी होती हैं। अधिकांश लोगों से 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button